केरल की ओमाना देवस्या ने ग्रो बैग में उगाया 4.5 किलो अदरक, जानिए उनकी अनोखी खेती की विधि
संक्षेप में: केरल की किसान ओमाना देवस्या ने ग्रो बैग में अदरक उगाकर 4.5 किलो तक उत्पादन प्राप्त किया। यह कहानी कम जगह और कम मेहनत में अधिक उपज का प्रेरणादायक उदाहरण है।
केरल की ओमाना देवस्या ने अपने विधि के अनुसार अदरक की बुआई कुछ ग्रो बैग में किया जिसके परिणामस्वरूप इसकी पर्याप्त अच्छी मात्रा में हो रही है।
ओमाना देवस्या जो केरल की एक किसान हैं वो कृषि कार्यशाला से प्रशिक्षित हैं। उन्होंने अपनी विधि का इस्तेमाल करके कुछ साल पहले ग्रो बैग में अदरक को बोया। जब यह फसल बन कर तैयार हुआ तो उनको भी आश्चर्य हुआ कि ये अदरक की फसल औरों फसल की अपेक्षा सबसे अच्छी फसल बन जाएगी।
किसी किसी ग्रो बैग में तो 4.5 किलोग्राम अदरक का उत्पादन हुआ जो यह दर्शाती है कि ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती बल्कि प्रयोगों को अच्छी तरह उपयोग में लाने से भी फसल की उपज अच्छी हो सकती है।
अदरक उपजाने का सबसे सही समय भारी मानसून से पहले का सप्ताह होता है। इसमें गर्मी जैसा वातावरण, नमी का होना और नियमित रूप से वर्षा का होना अदरक के लिए लाभदायक होता है। पौधे के अच्छी तरह जम जाने पर बारिश होने से विकास सही से होने लगते हैं।
अदरक को उगाना इस विधि से जिसमें कम मेहनत भी और अच्छी खासी फसल का उपजना भी लाजमी है। कोई भी खुला जगह, छत या बालकनी में गमलों में भी उपजा सकते हैं।
मुख्य बातें
- ग्रो बैग में 4.5 किलो तक अदरक उत्पादन।
- कम जगह में अधिक उपज संभव।
- छत, बालकनी और गमलों में भी खेती की जा सकती है।
- कम मेहनत में बेहतरीन परिणाम।
- जैविक और घरेलू खेती के लिए उपयोगी तकनीक।